शहडोल l ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है लेकिन कुछ लोगों के लिए ठंड पार्टी करने का बहाना बना रही है जिसका एक अजीबोगरीब मामला शहडोल में उस वक्त सामने आया जब आरोपी ने बतख चोरी कर पार्टी की l पुलिस ने जब आरोपी को दबोच कर पूछताछ की तो आरोपी ने कहा कि साहब ठंड ज्यादा है ..इसलिए वह बदख चोरी कर पार्टी कर रहा था मुझे छोड़ दिया जाए…!
शहडोल जिले में बतख चोरी कर पार्टी करने और फिर शिकायतकर्ता से विवाद करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। धनपुरी पुलिस ने आरोपी बबलू बर्मन के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां सबसे जेल भेज दिया गया है l
Back to top button