सामान्य गणित वाले विद्यार्थी अब 11वीं में कर सकेंगे साइंस की पढ़ाई, माशिमं के नए निर्देशों से भौतिकी, रसायन और गणित पढऩे का रास्ता आसान

कटनी, यशभारत। प्रदेश के स्कूलों में सामान्य गणित लेकर हाइस्कूल पास विद्यार्थी भी 11वीं कक्षा में विज्ञान विषयों भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित की पढ़ाई कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमं ने नया आदेश जारी कर पुरानी व्यवस्था बदल दी है। इससे पहले हायर सेकेंडरी में गणित विज्ञान लेने के लिए हाईस्कूल में विशिष्ट गणित, विज्ञान की पढ़ाई अनिवार्य थी। माशिमं के नए आदेश के अनुसार सामान्य गणित विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी कक्षा 11वीं में गणित संकाय का चयन कर सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जिन्होंने नौवीं में बेसिक गणित चुना है, लेकिन आगे चलकर विज्ञान वर्ग में गणित विज्ञान विषयों की पढ़ाई करना चाहते हैं। माशिमं ने 2026-27 सत्र के लिए विषय परिवर्तन की सुविधा भी दी है। सत्र 2025-26 में कक्षा नौवीं के जिन विद्यार्थियों ने विशिष्ट गणित विषय का चयन किया था और अब सामान्य गणित लेना चाहते हैं, वे कक्षा 10वीं के परीक्षा आवेदन पत्र भरने से पहले अपने कक्षा नौवीं के नामांकन फार्म में निश्शुल्क विषय परिवर्तन कर सकेंगे। अभी तक विषय परिवर्तन के लिए 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होता था। माशिमं ने कहा कि विषय परिवर्तन की यह सुविधा केवल सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी। कई विद्यार्थी इस नियम के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस कारण फिलहाल इसे विषय परिवर्तन के लिए निश्शुल्क सुविधा दी गई है।
छात्रों को यह होगा फायदा
माशिमं के नए आदेश के अनुसार सामान्य गणित विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी कक्षा 11वीं में गणित संकाय का चयन कर सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जिन्होंने नौवीं में बेसिक गणित चुना है, लेकिन आगे चलकर विज्ञान वर्ग में गणित-विज्ञान विषयों की पढ़ाई करना चाहते हैं। माशिमं ने 2026-27 सत्र के लिए विषय परिवर्तन की सुविधा भी दी है। सत्र 2025-26 में कक्षा नौवीं के जिन विद्यार्थियों ने विशिष्ट गणित विषय का चयन किया था और अब सामान्य गणित लेना चाहते हैं, वे कक्षा 10वीं के परीक्षा आवेदन.पत्र भरने से पहले अपने कक्षा नौवीं के नामांकन फार्म में नि:शुल्क विषय परिवर्तन कर सकेंगे।







