मध्य प्रदेशराज्य

समाज के लिए अनुपम प्रेरणा का स्रोत : सड़क हादसे में युवा डॉक्टर की मौत के बाद परिजनों ने कराया नेत्रदान 

Table of Contents

सतना lजिले के उचेहरा कस्बे में एक सड़क हादसे में युवा डॉक्टर शशांक सेठिया 28 वर्ष की मौत हो गई। घटना के दौरान उनकी कार बरूआ नदी के पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार ने डॉक्टर शशांक का नेत्रदान कराया, जिससे समाज को एक प्रेरणादायक संदेश मिला है। तो वहीं अब उनकी आंखों से कोई और इस दुनिया को देख सकेगा l

जानकारी के अनुसार डॉ. शशांक सेठिया पुत्र अरुण गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक-4 उचेहरा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी कार (एमपी 19 जेडपी 6440) से बाजार से नागौद तिराहे की ओर जा रहे थे। बरूआ नदी पर बने पुराने पुल पर पहुंचते ही सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डॉ. शशांक की कार का एक पहिया पुल के गड्ढे में चला गया।

इससे कार अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। पुल के बाएं तरफ रेलिंग न होने के कारण कार पलटने के बाद सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. शशांक को सतना जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गईl परिवार जनों की इस अनुपम सहायता ने समाज को एक प्रेरणा दी है कि आगे बढ़कर लोगों की मदद करें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button