मध्य प्रदेशराज्य

समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर का कड़ा रुख; 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (TL) की महत्वपूर्ण बैठक से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आदेशित किया है कि संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति का ठोस कारण प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब प्राप्त नहीं होता है या प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों को थमाया गया नोटिस

बैठक में समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए अशोक मुकाती, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), सुरेश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD), एनएचएआई (NHAI), डॉ. सरोज गुप्ता, प्राचार्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय नोडल कॉलेज, सागर के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।

 

बैठक के दौरान कलेक्टर ने अन्य उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समय-सीमा वाले पत्रों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button