मध्य प्रदेशराज्य

सतना गोलीकांड का पर्दाफाश: मैहर से मुख्य आरोपी अमित उर्फ दीपू गिरफ्तार

सतना।1 जुलाई को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी मोहल्ले में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित उर्फ दीपू उर्मलिया को सतना पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

 

26 वर्षीय अमित उर्फ दीपू हरदोखर गांव का निवासी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह एक सुपारी किलर है और सतना व मैहर क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है।

 

*घटना कुछ इस प्रकार थी*

 

1 जुलाई की शाम आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैलाश पयासी की किराना दुकान में अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 109, 296, 3(5) SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

 

इससे पहले इस मामले में जतिन तिवारी, अंशुमान सिंह उर्फ अंशू कछवाह, धीरू उर्फ धीरेन्द्र सिंह और बेटू उर्फ चन्द्रप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

*पुलिस ने किया खुलासा*

 

थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपी अमित ने छात्रों को अपने साथ शामिल कर यह वारदात अंजाम दी। वह पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रहा है। फिलहाल पांच आरोपी जेल में हैं और अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

 

पुलिस अमित की पिछली जमानत रद्द कराने की कार्रवाई भी कर रही है, ताकि वह भविष्य में किसी भी संगीन अपराध को अंजाम न दे सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button