कटनी
सडक़ किनारे मिला बुजुर्ग का शव, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पवई, यशभारत। पवई-मोहन्द्रा मार्ग पर महेड़ा के पास सडक़ किनारे 70 वर्षीय नत्थूलाल विश्वकर्मा निवासी नयागांव का शव मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







