देश

संवाद से समाधान का रास्ता निकाल रहे वीडी शर्मा, कटनी में दो दिन से बने हैं भाजपा के संपर्क अभियान का हिस्सा, कार्यकर्ताओं को दे रहे टिप्स

IMG 20260615 WA0670

कटनी, यशभारत। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचा रही है। क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा जिला भाजपा के इस अभियान का पिछले दो दिनों से हिस्सा बने हुए है। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन से लेकर अलग अलग इलाकों में आयाजित लाभार्थी सम्मेलनों में पहुंचकर उन्होंने न केवल सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से मुलाकात की बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं को भी फील्ड पर सक्रिय रहने के टिप्स दिए। सांसद की सक्रियता ने कार्यकर्ताओं को नए सिरे से रिचार्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बालगंगाधर तिलक वार्ड की बस्ती में आयोजित लाभार्थी जनसंपर्क कार्यक्रम में सीधा संवाद संपर्क करते हुए सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार का निरंतर प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। गरीब जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड जैसे अनेकों योजनाओं लाभ मिल रहा है। यदि कोई इन लाभों को प्राप्त करने में छूट गया है किसी कारणवश सरकारी योजनाओं से वंचित हैं तो 15 जून से नगर निगम में लगने वाले मेले में जाकर समस्याओं का समाधान तुरंत पा सकते हैं। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, शशांक श्रीवास्तव, रामरतन पायल पीतांबर टोपनानी आदि उपस्थित रहे। सांसद श्री शर्मा ने विशेष संपर्क अभियान घर घर संपर्क अंतर्गत मुड़वारा मंडल के वार्ड नं 3 में घनश्याम सुहाने एवं जगदीश सिंह भदौरिया के निवास पर पहुंचकर संवाद किया।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के विकास विश्वास और जनकल्याण के 12 साल पूर्ण होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भी सांसद वीडी शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है और आज देश का प्रत्येक नागरिक नए भारत का हिस्सा होने पर गर्व महसूस कर रहा है। इसके पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जनकल्याण के 12 साल पूर्ण होने के विषय पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। एक दिन पहले उन्होंने बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम बिलहरी में मूर्ति निर्माण को वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से स्थानीय कारीगरों को राष्ट्रीय बाज़ार से जोड़ने के लिए उनकी किस तरह से मदद की जा सकती है इसके लिए कारीगरों से मिलकर संवाद किया। इस दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे भी मौजूद रहे। सांसद ने बहोरीबंद में 5 करोड़ की लागत से बन रहे खेल परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों से परिसर के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस खेल परिसर में अलग-अलग खेलों क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी , बैडमिंटन, शतरंज और कबड्डी को एक ही परिसर (मल्टी-स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स) में खेला जा सकेगा।IMG 20260614 WA1111 IMG 20260614 WA1110 IMG 20260614 WA11061 IMG 20260614 WA11081

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button