श्री हॉस्पिटल में आज से दो दिवसीय सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम, मिल रही स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी, कल आम जनता भी ले सकती लाभ

कटनी, यशभारत। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बरगवां स्थित श्री हॉस्पिटल में दो दिवसीय सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
साईनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से डॉ दीपक सक्सेना ने बताया कि शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 से 17 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। श्री हॉस्पिटल में सीपीआर तकनीकों का सामूहिक प्रदर्शन किए जाने के साथ पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा स्किट प्रस्तुति भी की जा रही है। आज 16 अक्टूबर को चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के लिए सत्र आयोजित है। कल 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए सत्र होगा। जिसमें स्वास्थ्य संकट के दौरान महत्वपूर्ण जागरूकता के लिए इच्छुक लोगों का स्वागत है। श्री हॉस्पिटल परिसर एमएम चौबे वार्ड बरगवा कटनी में दोनों तिथियों पर शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों के रूप में डॉ दीखित, डॉ आलोक आर्य , डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ पूजा जैन , डॉ संजय शिवहरे, डॉ विजय पंजवानी, डॉ नरेंद्र जमनानी और डॉ दिनकर शर्मा मौजूद रहकर विशेष जानकारी देंगे।









