कटनी

शराब पीकर वाहन चलाने पर चला पुलिस का डंडा, प्रकरण दर्ज, जिला न्यायालय ने किया 10 हजार रूपए का जुर्माना

कटनी, यशभारत। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। न्यायालय ने वाहन चालक के विरूद्ध ्र10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 26 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए महिंद्रा थार वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेएमएफसी कटनी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित अर्थदंड जमा किए जाने के उपरांत संबंधित वाहन को नियमानुसार सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button