कटनीमध्य प्रदेश

रात्रिकालीन चौपाल में प्रशासन का जनता से सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

कलेक्टर की मौजूदगी में बचैया गांव में आयोजित चौपाल बनी भरोसे और जनसुनवाई का मंच

रात्रिकालीन चौपाल में प्रशासन का जनता से सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

कलेक्टर की मौजूदगी में बचैया गांव में आयोजित चौपाल बनी भरोसे और जनसुनवाई का मंच

कटनी।,यशभारत । जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत बचैया में आज IMG 20260618 WA0048

IMG 20260618 WA0051गुरुवार रात आयोजित रात्रिकालीन चौपाल ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच तैयार किया। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

रिमझिम फुहारों के बीच शुरू हुई इस चौपाल में जैसे ही कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद प्रारंभ किया, लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं सामने रखने लगे। चौपाल में अब तक करीब 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, पेंशन, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने और पुलिस से जुड़े मामलों तक की शिकायतें शामिल रहीं।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कई राजस्व मामलों जैसे आबादी भूमि पट्टा, खसरा सुधार, नक्शा त्रुटि सुधार और ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने के मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने और लाइन संबंधी समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए कहा गया।

ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित सुनवाई, विश्वास का बना माहौल

चौपाल के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 65 वर्षीय भरत और 70 वर्षीय बेनी प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार उन्होंने किसी कलेक्टर को इतने करीब से बैठकर उनकी समस्याएं सुनते देखा है। लोगों ने इसे प्रशासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने वाली पहल बताया।

सरपंच राहुल कोरी द्वारा ग्राम में आधार सेवा केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने कहा कि रात्रिकालीन चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि ग्रामीण स्तर पर समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

चौपाल में पुलिस से जुड़े मामलों में धमकी और डराने-धमकाने की शिकायतें भी सामने आईं, जिन पर एसपी ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसंवाद के साथ धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना

चौपाल के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी और डीएफओ ने ग्राम के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अधिकारियों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रात्रिकालीन चौपाल के माध्यम से बचैया गांव में प्रशासन का यह जनसंपर्क कार्यक्रम न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद को और मजबूत करता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button