जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में दोबारा मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में चल रही प्रक्रिया

यश भारत जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर मंगलवार 28 जुलाई को पुनः मतदान कराया जा रहा है। पिछली बार 20 जुलाई को हुए मतदान के दौरान बैलेट पेपर को लेकर विवाद और हंगामा सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद नए सिरे से मतदान कराने का निर्णय लिया गया।

मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में सुबह 10:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। समाचार लिखे जाने तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और 29 जुलाई को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 20 जुलाई को हुए चुनाव में बैलेट पेपर को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठे और मतदान निरस्त करना पड़ा था। मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने पूर्व चुनाव के बैलेट पेपर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं तथा जांच के लिए तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की कमेटी गठित की है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button