देश

वेंकट लाइब्रेरी में भेंट की गई सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’, अब आम पाठक भी पढ़ सकेंगे

दिव्यांशु मिश्रा-अंशु ने कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर लाइब्रेरी प्रबंधन को सौंपी पुस्तक, सोनिया गांधी के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक सफर पर रखे विचार

कटनी, यशभारत। शहर के हृदयस्थल स्थित वेंकट लाइब्रेरी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की चर्चित पुस्तक ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भेंट की गई। कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कांग्रेसजनों के साथ लाइब्रेरी पहुंचकर प्रबंधन को पुस्तक सौंपी। अब लाइब्रेरी आने वाले विद्यार्थी, युवा और पुस्तक प्रेमी इसे पढ़ सकेंगे।
इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा-अंशु ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन प्रेम, त्याग, धैर्य, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक यात्रा है। पुस्तक में वर्ष 1965 में राजीव गांधी से पहली मुलाकात, वर्ष 1968 में विवाह के बाद भारत को अपना घर बनाने के अनुभवों के साथ इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के निधन से जुड़ी व्यक्तिगत पीड़ा का भी उल्लेख है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालने से लेकर 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के गठन और प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के निर्णय तक, पुस्तक में सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों का वर्णन है। इसमें डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कार्यकाल, अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की भूमिका तथा समकालीन राजनीति, INDIA गठबंधन, लोकतंत्र और संविधान को लेकर उनके विचार भी शामिल हैं। अंशु मिश्रा ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबें रखने का स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान और वैचारिक संवाद के केंद्र होते हैं। इस पुस्तक को वेंकट लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने का उद्देश्य युवाओं और आम पाठकों को देश के राजनीतिक इतिहास, लोकतंत्र और सामाजिक विविधता से परिचित कराना है। महत्वपूर्ण पुस्तकों तक आम नागरिकों की पहुंच आसान बनाना और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस पहल का उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वागत करते हुए इसे शहर के विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए उपयोगी प्रयास बताया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, आदित्य कटारे, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, राहुल पटेरियां, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, आईटी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, श्याम पहुजा, चोखे भाईजान, सूर्यकांत कुशवाहा, अभिषेक प्यासी, मीनाक्षी बलवी, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, अनुराग दाहिया, रश्मि अग्रवाल, इकलाख अहमद, प्रिंस वंशकार, अभिषेक गुप्ता, सत्यम द्विवेदी, अनुराग पटेल, राजन साहू, मनीषा सिंह, अमित पटेल, अभिषेक परिहार, रवि जायसवाल, देवाश बाजपेयी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।IMG 20261117 WA0778

IMG 20261117 WA1001 IMG 20261117 WA1000 IMG 20261117 WA0776

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button