जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विधायक नीरज सिंह, संतोष बरकड़े और डॉ. वाणी अहलूवालिया बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता: संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए जबलपुर संभाग और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बरगी विधायक नीरज सिंह, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े और डॉ. वाणी अहलूवालिया को मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को संगठन की वैचारिक पकड़ और जनसंपर्क क्षमता को और अधिक प्रखर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने तीनों नवनियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोनकर ने कहा कि बरगी और सिहोरा के विधायकों के पास लंबा विधायी और जमीनी अनुभव है, वहीं डॉ. वाणी अहलूवालिया की विशेषज्ञता से भी पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नई टीम के माध्यम से संगठन के सिद्धांतों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुँचाने में नई गति प्राप्त होगी। इन नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button