जबलपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत: हेलीकॉप्टर से हुए अमरकंटक रवाना

जबलपुर  यश भारत| मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का आज यहाँ डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री श्री चौहान सुबह करीब 9.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह के साथ डुमना विमानतल पहुँचे थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  विनोद गोटिया, विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी, विधायक  अशोक रोहाणी, आशीष दुबे, अभिलाष पांडे, जय सचदेवा एवं सोनू बचवानी ने किया । इस अवसर पर संभागायुक्त बी चंद्रशेखर, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ भी मौजूद थे । डुमना विमानतल पर करीब पाँच मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीकॉप्टर से अमरकंटक रवाना हुये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button