जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह में पदस्थ स्टेनो 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पुलिस संरक्षण देने कर रहे थे रिश्वत की मांग

दमोह। लोकायुक्त सागर द्वारा आज दमोह में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के स्टेनो को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए टीम ने रंगे हाथ पकड़ लियाl
जानकारी के अनुसार आवेदक- सुमित सोनी निवासी भौंरासा हाल निवास फुटेरा वार्ड 4 दमोह मुरूम का व्यवसाय करते हैं और उन्हें पुलिस संरक्षण प्रदान करने को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के स्टेनो त्रिलोक सिंह द्वारा ₹40 हजार की मांग की गई थी जिसके बाद ₹20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ सत्यापन के दौरान ₹5000 स्टेनो त्रिलोक सिंह पहले ले चुके थेl जिसके चलते आज लोकायुक्त की टीम ने ₹25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर दियाl







