मध्य प्रदेशराज्य

लूट का खुलासा : दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, चाकू की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम

Table of Contents

रीवा। हाइवे पर लूट करने वाले दो आरोपी मऊगंज की खटखरी पुलिस के हत्थे चढ़े है। पकड़े गए आरोपियों ने ट्रक चालक को लूट का शिकार बनाया था। चाकू की नोक पर आरोपी चालक से नकदी और मोबाइल सहित दस्तावेज लूट ले गए थे। घटना शनिवार की रात पटेहरा ब्रिज के पास सामने आई थी। शिकायत के बाद मऊगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला पंजीबद्ध किया था, जिसके बाद आरोपी पुलिस के हाथा लगे है। मऊगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल को लूट की शिकायत फरियादी रवीन्द्र प्रताप सिंह पिता स्व. रामनरेश सिंह 58 साल निवासी पूरनपुर थाना केराकत जिला जौनपुर उ.प्र ने दर्ज कराई थी।

पीडि़त ने बताया था कि शनिवार की रात्रि करीब 11.30 बजे नेशनल हाइवे 135 ग्राम पटेहरा ब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को रोकवाकर , कांच फोडकर , चाकू दिखाकर 7250 रुपये व मोबाइल व अन्य दस्तावेज लूट लिए। शिकायत पर पुलिस नर्वे अज्ञात दो आरोपियों के विरुध्द धारा 309(4) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के तत्काल बाद ही पुलिस चौकी खटखरी थाना शाहपुर को मिली प्रथम सूचना पर तत्काल पुलिस के निर्देशन पर साईबर टीम की मदद से फरि. के लूटे गए मोबाईल की लोकेशन के अधार पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल सहित घटना प्रयुक्त चाकू जब्त किया है। पुलिस ने लूट के आरोपी ज्ञानेश्वर उपाध्याय उर्फ मोनू पिता रमाशंकर उपाध्याय 26 साल निवासी छिपिया थाना मऊगंज एवं ओमप्रकाश पटेल उर्फ ओपी पिता हिन्छलाल पटेल 25 साल निवासी भदौहा थाना हनुमना को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button