कटनी

रेत उत्खनन के रास्तों पर पुलिस ने चलवाई जेसीबी, विजयराघवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन रोकने के लिए कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि महानदी से रेत उत्खनन एवं परिवहन हेतु कोई वैध कंपनी नहीं होने से रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगी होने के बावजूद भी थाना विजयराघवगढ़ अंतर्गत आने वाली महानदी के कई स्थानों पर अवैध रेत कारोबारियों द्वारा नदी के अंदर जाने का रास्ता तैयार कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था और थाना क्षेत्र के ग्राम खजुराए हन्तला, भिम्पार, घुनौर, खिरवा नम्बर 1, चेहला टोला खिरवा से गुजरने वाली महानदी में अवैध रूप से रास्ता बनाकर वाहनों को नदी के अंदर ले जाकर अवैध रूप से रेत परिवहन किया जा रहा था। इसी तारतम्य में विजयराघवगढ़ पुलिस टीम के द्वारा अवैध रेत कारोबारियों द्वारा तैयार किये गये रास्तो में गड्ढ़ा खुदवाकर रास्ता बंद किया गयाए ताकि अवैध रेत के खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, आरक्षक पप्पू प्रजापति, चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button