मध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, कुश्ती के 57 किग्रा में डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल”

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में डॉ हरीसिंह गौर विवि सागर के प्रतिभाशाली रेसलिंग फ्रीस्टाइल के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किग्रा के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने दांव पेंच से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पहलवान से कड़े संघर्ष के बाद अभिषेक यादव 10 -6 अंक से पराजित हुए और कुरुक्षेत्र वि वि के पहलवान ने गोल्डमेडल अपने नाम किया, और अभिषेक को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा ।कोच धर्मवीर यादव की फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका रही।

अभिषेक यादव बी टी आई ई कालेज सागर के बी ए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं उनकी इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह विश्वविद्यालय एवं बीटीआईई कालेज में खुशी की लहर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ विवेक बी साठे, बीटीआइई के डायरेक्टर संदीप जैन, प्रो सुबोध जैन, सहायक निदेशक डॉ सुमन पटेल, प्राचार्य डॉ राजू टंडन, महेंद्र कुमार, डॉ मनोज जैन, डॉ रंजन मोहंती, प्रभुकांत, कुमार, आकाश लिटोरिया एवं बीटीआईई के समस्त स्टाफ ने अभिषेक को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button