कटनीमध्य प्रदेश

रंग-बिरंगी राखी से बाजार हुआ गुलजार, मेन रोड पर सजी गई दुकानें, खरीददारी शुरू, अमेरिकन डायमंड और कुंदन ऑन की डिमांड

कटनी, यशभारत।  भाई-बहन के बीच गहरे और पवित्र अटूट रिश्ते के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को अब सिर्फ दो ही दिन शेष हैं। ऐसे में बाजार में चहलपहल के साथ रौनक बढ़ गई हैं और सावन की बाजार एक बार फिर गुलजार हो चुकी हैं। 9 अगस्त शनिवार  को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह भी देखने मिल रहा है। शहर के मुख्य मार्ग सुभाष चौक से लेकर स्टेशन रोड में कतार से लगी दुकानों के अलावा, टिकियामल चौराहा, झंडा बाजार, गोलबाजार में स्थित  फेमस जनरल स्टोर, श्रंगार सदनों के अलावा बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकाने सज गई है, जो ग्राहकों को अपनी ओर खीच रही है। बहने अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर और आकर्षक राखियां खरीदने में व्यस्त है। इसके साथ ही भाई भी अपनी बहनों के लिए खास उपहार चुनने में लगे है। सावन की आहट के साथ ही बाजारों में खरीदारी का यह सिलसिला तेज हो गया था। लेकिन इस बार हुई लगातार हुई बरिश से बाजार की रौनक खत्म सी हो गई थी पर पिछके दो दिनों से रुकी  बरिश से बाजार की रौनक लौट आई हैं। अब शहर में उत्सव का माहौल बन गया है।

बाजार में वैरायटी की भरमार

रक्षाबंधन के बाजारों में राखियों की कई नई वैरायटी उपलब्ध है। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैए जबकि बड़ों के लिए अमेरिकन डायमंड, कुंदन, मेटल, रेशम, सूती और जूट की राखियां मौजूद है। आमतौर पर ये राखियां कोलकाता, मुंबई, सूरत अहमदाबाद और दिल्ली से मंगाई जाती है लेकिन कुछ स्थानीय कारीगर खुद भी इन्हें तैयार कर रहे हैं, जिससे बाजार में और भी विविधता आ गई है।

बड़ों के लिए ब्रेसलेट स्टाइल राखियां

युवाओं में बेसलेट स्टाइल राखियों का चलन है। राखी खरीदने आई हेमलता बैरागी ने बताया कि ये राखियां युवाओं को बहुत पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत 20 से 200 रुपए तक है। इसके अलावाए पारंपरिक मोटे फोम और धागे वाली राखियों के साथ-साथ नजर बडू डिजाइन वाली राखियां भी खूब बिक रही है।

भैया.भाभी राखियों की डिमांड

गृहिणी रश्मि  के अनुसार इस बार बाजार में जयपुरी पैटर्न पर बनी भैया.भाभी राखियां छाई हुई हैं। इनकी कीमत 100 से 300 रुपए तक है। मोतियों से बनी इन राखियों के साथ-साथ कुंदन और अमेरिकन डायमंड से बनी राखियां भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं।

हर बजट के लिए राखियां

दुकानदार महेश  ने बताया कि इस बार हर बजट के हिसाब से राखियां उपलब्ध हैं। 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की राखियां बाजार में हैं। कम कीमत वाली राखियों में भी गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस साल बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर होगी।

बच्चों को भा रहीं कार्टून राखियां

छोटा भीम, मिकी माउस, मोटू-पतलू और डोरेमोन जैसे कार्टून किरदारों वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। इनकी कीमत 20 से 100 रुपए तक है। राखी खरीदने आई रिद्धि-सिद्धि जुड़वा बहनों ने बताया कि वह अपने  भाई  के लिए कार्टून वाली राखी पसंद कर रही हैं। बच्चों के बीच इन राखियों का क्रेज देखते ही बन रहा हैए जिससे बाजार में रौनक छाई हुई है।

अच्छे कारोबार की उम्मीद

राखियों के थोक व फुटकर विक्रेत नितिन ने बताया कि बाजार में अब भीड़ बढ़ रही हैं।  ग्राहकों का उत्साह देखकर व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। प्रमुख स्थलो के साथ-साथ चौक.चौराहों पर भी अस्थायी स्टॉल सज गए हैं और इस बार ऑनलाइन बिक्री में भी खासा इजाफा हुआ है।कटनी, यशभारत। भाई-बहन के बीच गहरे और पवित्र अटूट रिश्ते के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को अब सिर्फ दो ही दिन शेष हैं। ऐसे में बाजार में चहलपहल के साथ रौनक बढ़ गई हैं और सावन की बाजार एक बार फिर गुलजार हो चुकी हैं। 9 अगस्त शनिवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह भी देखने मिल रहा है। शहर के मुख्य मार्ग सुभाष चौक से लेकर स्टेशन रोड में कतार से लगी दुकानों के अलावा, टिकियामल चौराहा, झंडा बाजार, गोलबाजार में स्थित फेमस जनरल स्टोर, श्रंगार सदनों के अलावा बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकाने सज गई है, जो ग्राहकों को अपनी ओर खीच रही है। बहने अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर और आकर्षक राखियां खरीदने में व्यस्त है। इसके साथ ही भाई भी अपनी बहनों के लिए खास उपहार चुनने में लगे है। सावन की आहट के साथ ही बाजारों में खरीदारी का यह सिलसिला तेज हो गया था। लेकिन इस बार हुई लगातार हुई बरिश से बाजार की रौनक खत्म सी हो गई थी पर पिछके दो दिनों से रुकी बरिश से बाजार की रौनक लौट आई हैं। अब शहर में उत्सव का माहौल बन गया है।
बाजार में वैरायटी की भरमार
रक्षाबंधन के बाजारों में राखियों की कई नई वैरायटी उपलब्ध है। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैए जबकि बड़ों के लिए अमेरिकन डायमंड, कुंदन, मेटल, रेशम, सूती और जूट की राखियां मौजूद है। आमतौर पर ये राखियां कोलकाता, मुंबई, सूरत अहमदाबाद और दिल्ली से मंगाई जाती है लेकिन कुछ स्थानीय कारीगर खुद भी इन्हें तैयार कर रहे हैं, जिससे बाजार में और भी विविधता आ गई है।
बड़ों के लिए ब्रेसलेट स्टाइल राखियां
युवाओं में बेसलेट स्टाइल राखियों का चलन है। राखी खरीदने आई हेमलता बैरागी ने बताया कि ये राखियां युवाओं को बहुत पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत 20 से 200 रुपए तक है। इसके अलावाए पारंपरिक मोटे फोम और धागे वाली राखियों के साथ-साथ नजर बडू डिजाइन वाली राखियां भी खूब बिक रही है।
भैया.भाभी राखियों की डिमांड
गृहिणी रश्मि के अनुसार इस बार बाजार में जयपुरी पैटर्न पर बनी भैया.भाभी राखियां छाई हुई हैं। इनकी कीमत 100 से 300 रुपए तक है। मोतियों से बनी इन राखियों के साथ-साथ कुंदन और अमेरिकन डायमंड से बनी राखियां भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
हर बजट के लिए राखियां
दुकानदार महेश ने बताया कि इस बार हर बजट के हिसाब से राखियां उपलब्ध हैं। 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की राखियां बाजार में हैं। कम कीमत वाली राखियों में भी गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस साल बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर होगी।
बच्चों को भा रहीं कार्टून राखियां
छोटा भीम, मिकी माउस, मोटू-पतलू और डोरेमोन जैसे कार्टून किरदारों वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। इनकी कीमत 20 से 100 रुपए तक है। राखी खरीदने आई रिद्धि-सिद्धि जुड़वा बहनों ने बताया कि वह अपने भाई के लिए कार्टून वाली राखी पसंद कर रही हैं। बच्चों के बीच इन राखियों का क्रेज देखते ही बन रहा हैए जिससे बाजार में रौनक छाई हुई है।
अच्छे कारोबार की उम्मीद
राखियों के थोक व फुटकर विक्रेत नितिन ने बताया कि बाजार में अब भीड़ बढ़ रही हैं। ग्राहकों का उत्साह देखकर व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। प्रमुख स्थलो के साथ-साथ चौक.चौराहों पर भी अस्थायी स्टॉल सज गए हैं और इस बार ऑनलाइन बिक्री में भी खासा इजाफा हुआ है।IMG 20250807 194618

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button