कटनी

यशभारत ब्रेकिंग : मोबाइल चोरों का कोतवाली पुलिस को लगा सुरा, जल्द होगा खुलासा, सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही पुलिस

कटनी, यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरही रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। टीआई राखी पांडे ने बताया कि इस मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकडक़र मामले का खुलासा करेगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विदित हो कि अज्ञात चोरों ने बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शातिर चोर दुकान से 50 महंगे स्मार्टफोन समेट ले गए, जिससे व्यापारिक जगत में हडक़ंप मच गया है। यह चोरी सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े शातिराना तरीके से दुकान के भीतर प्रवेश किया। दुकान संचालक प्रफुल्ल अग्रवाल को जब घटना की भनक लगी, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चोरों ने इस वारदात को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया। वे अपने साथ भारी-भरकम डिब्बे ले जाने के बजाय काउंटर में रखे नए मोबाइल के बॉक्स मौके पर ही खोल दिए। केवल हैंडसेट स्मार्टफोन अपने साथ ले गए ताकि भागने में आसानी हो। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को जांच के दौरान दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक फुटेज में 6 संदिग्ध बदमाश नजर आ रहे हैं, जो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस इन चेहरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button