मध्य प्रदेशराज्य

मूसलाधार बारिश : बाढ़ के बीच नाला पार करते समय तेज धार में बहे मवेशी

मंडला (यशभारत)।जिले के मोहगांव क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच बाढ़ जैसी स्थिति में नाला पार करने की कोशिश कर रहा मवेशियों का एक बड़ा झुंड पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा। गनीमत रही कि कुछ दूरी पर जाकर सभी मवेशी सुरक्षित किनारे लग गए और सकुशल पानी से बाहर निकल आए।

 

मोहगांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है और छोटे-बड़े नाले पूरे वेग से बह रहे हैं।

 

बहाव में फंसे बेजुबान

मवेशी जब नाला पार कर रहे थे, तभी जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और धार के साथ बहने लगे।

टला बड़ा नुकसान: तेज धारा में बहने के बावजूद मवेशियों ने तैरकर आगे जाकर किनारे का सहारा लिया और एक-एक कर बाहर निकल आए, जिससे पशुपालकों ने राहत की सांस ली।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेज बारिश और बाढ़ के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने से बचें और मवेशियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button