जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीएम की इस योजना से जबलपुर में 8 माह के बच्चे की बची जान…. पढ़े.. पूरी खबर

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री की एक योजना से 8 माह की बच्चे को बचाया जा सका है। बच्चा दिल की बीमारी सी पीड़ित था और उसके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे वह इस बीमारी का इलाज करा पाता। इसी बीच बेबस पिता को पता चला कि मुख्यमंत्री की योजना से उसका बच्चा ठीक हो सकता है तो उसने जिला कलेक्टर, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आवेदन दिया जिसके बाद बच्चे का सफल आॅपरेशन योजना के तहत हुआ।
 जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने सुभाष शुक्ला प्राप्त जानकारी अनुसार जिला जबलपुर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में जबलपुर कलेक्टर  दीपक सक्सेना व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में हृदय रोग से ग्रसित 08 माह के बालक वात्सल्य पाण्डेय पिता  विकाश पाण्डेय निवासी गंगासागर, गढ़ा वार्ड, जबलपुर को बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
नोडल अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया के मार्गदर्शन में गंगासागर, गढ़ा वार्ड, की आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम ने पाया कि बालक वात्सल्य पाण्डेय जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. टीम में पदस्थ डॉ. मेघा जैन, डॉ. दीपशिखा जैन एवं ए.एन.एम. विनीता पटेल द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. श्री सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई। जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच कराकर, अनुशंसा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के निर्देशानुसार डॉ. एस.एस. दाहिया जिला नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम एवं श्री सुभाष शुक्ला जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जबलपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बालिका को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र रैफर किया गया। दिनांक 07.08.2024 को नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र में बालक की सफल सर्जरी निःशुल्क की जाकर नया जीवन प्रदान किया गया।
सफल सर्जरी के बाद बच्चे के परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री मघ्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम जबलपुर तथा समस्त आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App