कटनी

मुड़वारा स्टेशन में प्लेटफार्म 5 की तरफ बनेगा टिकट काउंटर, यात्रियों को मिलेगी सुविधा, शहडोल सांसद के सवालों पर रेलवे ने दी जानकारी

कटनी, यशभारत। शहडोल लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह ने क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर सुझाव रेलवे को दिए थे। 22 अक्टूबर को बैठक में रेलवे ने इस पर अद्यतन टिप्पणी जारी की है। रेलवे के अनुसार सांसद के सुझाव पर तीन बड़े आरओबी स्वीकृत हो चुके हैं। एलसी नंबर 344 स्लीमनाबाद सलैया फाटक और एलसी 353 माधव नगर रेलवे स्टेशन पर आरओबी का काम स्वीकृत है। भूमि अधिग्रहण और निविदा प्रक्रिया जारी है। एनकेजे पाठक कॉलोनी में जलभराव की समस्या को रेलवे ने खत्म करने का दावा किया है। वहां 3 पंप लगाकर सडक़ ऊंची कर दी गई है। मुड़वारा रेलवे स्टेशन को लेकर अच्छी खबर है। प्लेटफार्म नंबर 5 की ओर रंगनाथ नगर की तरफ टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार का काम अमृत भारत स्टेशन योजना फेज 2 में स्वीकृत हो गया है। योजना तैयार हो रही है। लखाखेरा रेल्वे स्टेशन में टिकट काउंटर को लेकर रेलवे ने कहा कि वहां हाल्ट काउंटर नियुक्त है और सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button