देश
मुख्यमंत्री ने कहा – हर ब्लॉक में बनेंगे गीताधाम, विधायक प्रणय ने उठाई क्षेत्र की मांगें

कटनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकासखंड में गीता धाम बनाए जायेंगे। बहोरीबंद क्षेत्र के विधायक प्रणय पांडे ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री मोहन यादव से जलाशय एवम गौशाला के निर्माण की स्वीकृति मांगी। उन्होंने बहोरीबंद के लिए छात्रावास की मांग रखी। रूपनाथ तिगमा को पर्यटन क्षेत्र बनाने के साथ रीठी में इनडोर स्टेडियम की मांग की।
प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रतिनिधि के रूप में कटनी जिले के विकास की जिम्मेदारी मुझे सौपी है। इस जिम्मेदारी को निभाने पूरा प्रयास करूंगा। जिले का चहुमुंखी विकास हो ऐसा प्रयास सब मिलकर करेंगे।







