मारपीट के मामले में पुलिस को चकमा देकर काट रहे थे फरारी, कुठला पुलिस ने दबोचा, जुआ फड़ में दबिश

कटनी, यशभारत। कुठला पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं जुआ खेलते चार लोगों को भी रंगे हाथों पकडक़र उनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस के अनुसार 18 जून को दर्ज मारपीट के मामले में आरोपी रामसुजान साहू, लवकुश साहू और ओमप्रकाश साहू, निवासी कैलवारा काफी समय से फरार चल रहे थे। लगातार तलाश के बाद 27 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर चाका बायपास स्थित राधे के टपरे के पास दबिश देकर पुलिस ने कमल चौधरी पिता राजू चौधरी निवासी चाका, शोभित साहू पिता किसन साहू निवासी मिशन चौक हाल पुरैनी, आकाश कोल पिता रामजीकोल निवासी पुरैनी एवं शेबू खान पिता बसीर खान निवासी पुरैनी को ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से 1120 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
सडक़ पर हंगामा करने पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी सडक़ पर हंगामा कर राहगीरों के साथ अभद्रता करने लगे, जिसके चलते उन्हें प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, महेन्द्र सिंह, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, शिशिर पाण्डेय सहित कुठला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







