कटनी

रोडमैप बनाकर रोकें अपराधिक वारदातें, यात्रियों के साथ घटित अपराधों पर अंकुश लगाने चलेगी मुहिम, जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस बल की बैठक में एसपी के निर्देश

कटनी, यशभारत। यात्रियों के साथ घटित अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलगाडिय़ों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ स्टेशन आउटरो एवं रेल लाइनो के आसपास शैडो एरियाज एवं स्मलडॉग कॉलोनीयो में घट रही वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर सख्त कार्यवाही एवं गिरफ्तारी पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं एरिया मैनेजर रेल की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए एवं घटनाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक ने रोडमैप बनाने तथा जिला पुलिस कटनी द्वारा पूरा सहयोग करने की बात कही।
उन्होंने बैठक के दौरान घटना की प्रकृति एवं किन ट्रेनों में बार-बार घटनाएं हो रही है, उन्हें चिन्हित करने, वारदात को अंजाम देने का समय एवं स्थान का डाटा संग्रहण करने पर विशेष जोर दिया गया। यात्री ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं सामान बेचने वाले वेंडरों का आपराधिक रिकॉर्ड एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने, चोरी गई संपत्ति, जेवर आदि किसको एवं कहां बेची जा रही है, इसकी जानकारी जुटाने, अपराध वाले चिन्हित स्थानों पर नाकाबंदी करने के सुझाव एवं निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। साथ ही उन्होंने रेलवे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर139 पर की गई शिकायतों का डाटा संग्रहण कर अपराधियों की जानकारी जुटाने पर जोर दिया। पुलिस कप्तान ने कहा की वारदातों पर अंकुश लगाने सभी पुलिस एजेंसी मिलकर काम करें एवं की गई कार्यवाही एवं उसकी प्रगति पर प्रतिमाह बैठक एवं समीक्षा करें। इस दौरान जीआरपी एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया, डीएसपी जीआरपी विजय गठौरिया, आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप, कोतवाली टीआई श्रीमती राखी पांडे, कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत, खिरहनी चौकी प्रभारी किशोर द्विवेदी, निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button