देश

महाशिवरात्रि: भोले बाबा बनेंगे दूल्हा, श्रद्धालु बनेगे बराती, जिले भर में शिवरात्रि महापर्व की तैयारियों, सजे शिवालय


कटनी, यशभारत ।जिले भर में शिवरात्रि की धूम नज़र आ रही है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व में शहर के मधई मंदिर से भव्यता के साथ बारात निकली जाएगी। मधई मंदिर में इस बार बड़ा ही आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं। यहाँ अभिषेक, रुद्राभिषेक, महारुद्राभिषेक करके भगवान शिव से सुख-समृद्धि के लिए कामना की जाएगी। इसी तरह शहर के हर मंदिर में विविध आयोजन आयोजित किये गए है। कही रामचरित्र मानस तो कहीं पर भजन संध्या व आरती-महाआरती का आयोजन किया गया। जगह-जगह भंडारा व प्रसाद वितरण की भी तैयारी की जा रही हैं।

शहर में जगह जगह आयोजन

शहर के अन्य शिवालयों और मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम नज़र आ रही हैं। शहर के माधवनगर स्थित गौरीशंकर मंदिर, गोल बाजार कांच मंदिर, जालपा मंदिर, घंटाघर स्थित शिव मंदिर, दौलती देवी धर्मशाला शिव मंदिर, हीरागंज शिव मंदिर, साधूराम स्कूल समीप स्थित शिव मंदिर, माई नदी शिव मंदिर,बग्गा बाबा मंदिर, गुरुनानक वार्ड स्थित शिव मंदिर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी शंकर मंदिर, विश्राम बाबा काली मंदिर, खिरहनी दुर्गा चौक स्थित शिव मंदिर, गायत्री नगर शिव मंदिर, दमोह रोड स्थित मधुर बेयर हाउस सहित अन्य शिव मंदिरों में शिवरात्रि महापर्व की तैयारियों जोरो पर है।

नीलकंठेश्वर मंदिर में दिव्य बारात की तैयारी

कटनी जिले से 35 किलोमीटर दूर स्थित भगवान शिव की नगरी नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त यहां पहुंचेंगे और भगवान शिव-पार्वती के विवाह महोत्सव एवं भव्य बारात का हिस्सा बनेंगे। इसी तरह केलवारा कला के ग्राम गांगोटी स्थित शिवशक्ति धाम में शिवरात्रि पर पवन पर्व पर महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर जगन्नाथ मंदिर में भंडारा

इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर कमेटी द्वारा जगन्नाथ महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी बुधवार प्रातः 8:00 बजे भगवान श्री शिव जी का पूजन और अभिषेक किया जाएगा। शाम 5:00 बजे शिवजी भगवान को महाभंडारे के प्रसाद का भोग लगाने के पश्चात महा आरती कर भंडारे के प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया गया है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।

ब्रह्माकुमारी आश्रम में विशेष कार्यक्रम

महाशिवरात्रि का महापर्व कई आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए हैं। यह पर्व सभी पर्वों में महान और श्रेष्ठ है, क्योंकि शिवरात्रि परमात्मा के दिव्य अवतरण का यादगार महापर्व है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी गोपाल नगर कटनी में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से रखा गया है।Screenshot 20250225 113909 Chrome2

Screenshot 20250225 150433 WhatsApp2 Screenshot 20250225 150441 WhatsApp2 Screenshot 20250225 150447 WhatsApp2 Screenshot 20250225 150452 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button