कटनी

मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया, फिर भी आज में मर रहा हूं… कर्जदारों से परेशान युवक ने जहर खाकर मौत को लगे लगाया, दो युवकों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

कटनी, यशभारत। मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया है और इसके बाद भी आज में मर रहा हंू। यह कहते हुए एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। भारतीय सेना में चयन होने के बाद भी युवक को आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। इसका खुलासा खुद युवक ने आत्महत्या करने से पहले बनाए गए अपने वीडियो में किया है। वीडियो में युवक ने दो युवकों का नाम लेते हुए कहा है कि मैने इनसे 22 हजार रूपए उधार लिया था लेकिन दोनों युवक पिछले कई दिनों से डेढ़ लाख रूपए की मांग करते हुए परेशान कर रहे थे। वॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम पर मैसेज करते थे। जिससे परेशान होकर रविवार की दोपहर युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।

सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमे कर्ज देने के बाद कर्जदारों द्वारा इस तरह प्रताडि़त किया जाता है कि कर्ज लेने वाले व्यक्ति के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहता। कुछ समय पहले एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लोको पायलट ने भी कर्जदारों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लोको पायलट ने सुसाइड नोट मेंं परेशान करने वाले लोगों का नाम भी लिखा था लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब इसी तरह का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी 19 वर्षीय युवक रविदास सिंह का कुछ दिन पहले भारतीय सेना के लिए चयन हुआ था। रविदास ने दो युवकों सुजीत कुशवाहा एवं एक अन्य से 22 हजार रुपये का कर्ज लिया था लेकिन जब उसका आर्मी में चयन हो गया तो कर्जदार युवकों द्वारा उससे 22 हजार रुपये की बजाय डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इसके अलावा माता-पिता से अलग से 40 हजार रूपयों की डिमांड की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर चेटिंग करते हुए उस पर रुपये दिये जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर रविवार की दोपहर उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जबलपुर रिफर किया गया, लेकिन सिहोरा के पास उसकी मौत हो गई। आत्महत्या करने के पहले उसने एक वीडियो बनाकर कर्जदारों द्वारा परेशान किये जाने कही है।  वीडियो में युवक ने साफ तौर पर दो युवकों पर कर्ज की रकम वसूल करने को लेकर दवाब बनाने की बात भी कही है। बताया जाता है कि रवि के पिता किसान और दादा सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच के बाद दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई

अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला ने कहा कि जहर खाने से युवक की मौत की खबर मिली है। उसका पोस्टमार्टम सिहोरा में हुआ है। मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अस्पताल से जबलपुर रिफर, सिहोरा में मौत

बताया जाता है कि युवक द्वारा जहर खाने के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जबलपुर रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में सिहोरा में उसकी मौत हो गई। सिहोरा में ही उसका पीएम कराया गया।कटनी, यशभारत। मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया है और इसके बाद भी आज में मर रहा हंू। यह कहते हुए एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। भारतीय सेना में चयन होने के बाद भी युवक को आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। इसका खुलासा खुद युवक ने आत्महत्या करने से पहले बनाए गए अपने वीडियो में किया है। वीडियो में युवक ने दो युवकों का नाम लेते हुए कहा है कि मैने इनसे 22 हजार रूपए उधार लिया था लेकिन दोनों युवक पिछले कई दिनों से डेढ़ लाख रूपए की मांग करते हुए परेशान कर रहे थे। वॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम पर मैसेज करते थे। जिससे परेशान होकर रविवार की दोपहर युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।
सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमे कर्ज देने के बाद कर्जदारों द्वारा इस तरह प्रताडि़त किया जाता है कि कर्ज लेने वाले व्यक्ति के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहता। कुछ समय पहले एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लोको पायलट ने भी कर्जदारों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लोको पायलट ने सुसाइड नोट मेंं परेशान करने वाले लोगों का नाम भी लिखा था लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब इसी तरह का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी 19 वर्षीय युवक रविदास सिंह का कुछ दिन पहले भारतीय सेना के लिए चयन हुआ था। रविदास ने दो युवकों सुजीत कुशवाहा एवं एक अन्य से 22 हजार रुपये का कर्ज लिया था लेकिन जब उसका आर्मी में चयन हो गया तो कर्जदार युवकों द्वारा उससे 22 हजार रुपये की बजाय डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इसके अलावा माता-पिता से अलग से 40 हजार रूपयों की डिमांड की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर चेटिंग करते हुए उस पर रुपये दिये जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर रविवार की दोपहर उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जबलपुर रिफर किया गया, लेकिन सिहोरा के पास उसकी मौत हो गई। आत्महत्या करने के पहले उसने एक वीडियो बनाकर कर्जदारों द्वारा परेशान किये जाने कही है। वीडियो में युवक ने साफ तौर पर दो युवकों पर कर्ज की रकम वसूल करने को लेकर दवाब बनाने की बात भी कही है। बताया जाता है कि रवि के पिता किसान और दादा सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच के बाद दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला ने कहा कि जहर खाने से युवक की मौत की खबर मिली है। उसका पोस्टमार्टम सिहोरा में हुआ है। मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अस्पताल से जबलपुर रिफर, सिहोरा में मौत
बताया जाता है कि युवक द्वारा जहर खाने के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जबलपुर रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में सिहोरा में उसकी मौत हो गई। सिहोरा में ही उसका पीएम कराया गया।

IMG 20250324 130620 1
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button