मध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश फुटबॉल प्रतियोगिता 5 जुलाई से : 60 खिलाड़ियों का हुआ चयन

मंडला l मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के द्वारा सब जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता 5 जुलाई से 10 जुलाई के बीच प्रारम्भ होना है। जिसको लेकर जिला फुटबॉल संघ मंडला के द्वारा 29 जून को महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला मैं चयन ट्रायल लिया गया । जिसमे मंडला जिले के मोहगांव, नैनपुर, मंडला, मवई, घुघरी के सभी विकासखण्ड के 60 खिलाड़ियों ने चयन प्रकिया में शामिल हुए थे ।

 

 

जिसमे मंडला डी.एफ.ए की टीम का चयन किया गया । जिससे आगामी होने वाली प्रतियोगता मैं मंडला डी.एफ.ए.टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिला फुटबाल संघ के डॉ. दिलीप शर्मा, सचिव अनिल सोनी, सुनील दुबे, राजेश पाठक, भीष्म द्विवेदी, अनूप वासल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील सराफ, चंद्रेश खरे, वेद प्रकाश कुलस्ते “गोल्डी”, स्वामी शारदातमानन्द, मतीन ख़ान, अभिनव जैन, जावेद ख़ान, समीर बाजपेई, महेंद्र श्रीवास, फुटबॉल कोच- पंकज उसराठे, पवन नंदा, अभिषेक यादव, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, प्रथम चौकसे, कुशल भवेदी सहित नगर के सभी खेल प्रेमियों ने भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button