जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर , अब मौसम में होगा सुधार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज बदले हुये चल रहे हैं। कहीं कहीं तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, अगले 24 घंटे के दौरान भी जिले में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे मौसम में अब सुधार आएगा। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान एक बार फिर उत्तरी हवा से ठंडक घुलेगी वहीं मौसम वासंती हो जाएगा। मौसम का मिजाज नरम-गरम होगा। बहरहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। जिससे बीते दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तामपान में करीब छह डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच ट्रफ के रूप में उत्तर भारत के ऊपर बना हुआ है। जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा के ऊपर सक्रिय है। वहीं मरावाड़ा के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश की तरफ अभी भी नमी खींच रहा है। इससे हवा में हल्की गर्माहट घुली हुई है।मौसम प्रणालियां के आगे बढ़ते ही हवा का रुख फिर उत्तरी हो जाएगा और एक बार फिर हल्की ंडक घुलने लगेगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गुरूवार की सुबह का तापमान सामान्य ये 2 डिसे ज्यादा 16. 5 रहा। हवा में नमी प्रात:काल 94 प्रतिशत आंकी गई। उत्तर पूर्वी हवायें 4 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button