जबलपुरमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़.. जीआईएफ के तीनों श्रमिक नेताओं का निलंबन समाप्त

भोजन अवकाश के बाद भी गेट पर जोरदार स्वागत किया गया

जबलपुर यशभारत।विगत सप्ताह एक अधिकारी से दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित मजदूर यूनियन के तीन श्रमिक नेता सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र कुर्मी यूनियन के महामंत्री मनोज साहू और कमल का निलंबन जीआईएफ प्रबंधन ने समाप्त कर उन्हें ड्यूटी पर वापिस ले लिया है।दोपहर में भोजनावकाश के समय जैसे ही खबर कर्मचारियों को लगी वे उनका स्वागत करने गेट पर पहुंचे और उन्हें माला तिलक के साथ निर्माणी में अंदर लेकर गए।
ज्ञात हो कि विगत दिनों उन्हें निलंबित कर दिया था।जिसको लेकर तमाम सुरक्षा संस्थानों के श्रमिक नेताओं ने जीआईएफ प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह में निलंबन समाप्त किया जाए।दूसरी ओर जीआईएफ की सभी यूनियन भी एक जुट होकर आंदोलन में आ गई थी।निलंबन समाप्त होने पर श्रमिक नेताओं पुष्पेन्द्र सिंह अर्नव दासगुप्ता राजा पांडे रोहित यादव नितिन चाकर नितेश सिंह शारदा यादव राजेश रजक भूपेंद्र दाहिया राकेश दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मजदूरों की जीत बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button