इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश : ट्रक-कार भिड़े, कार सवार 2 लोग समेत 3 की मौत; गाड़ी के पुर्जे काटकर शव निकाले

बैतूल-नागपुर फोरलेन पर गुरुवार दोपहर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार भोपाल के मुकेश परमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। सांईखेड़ा थाना टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि कार क्रमांक एमपी-04-सीटी-2623 भोपाल से मुलताई की ओर जा रही थी। रांग साइड से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार और कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और कार में सवार युवक और महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टक्कर के बाद कार की छत उखड़ गई।

हादसे के बाद कार में दो लोग बुरी तरह से फंस गए। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य ने कार के पुर्जे काटकर उन्हें निकाला। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। कार नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button