मध्य प्रदेशराज्य

मंदिर में चोरी की घटना : आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, माल ऐसे किया बरामद, पढ़े पूरी खबर

नरसिंहपुर यशभारत। नरसिंहपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए माल बरामद कर लिया। प्रार्थी अनीस कौरव निवासी ग्राम डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत रात में किसी अज्ञात चोर के द्वारा ग्राम के खेड़ापति माता मंदिर में माता के सोने चांदी के जेवर तथा दान पत्र को तोडक़र उसे पैसे चुरा लिए है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव में धारा 331(4), 305 (डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना डोंगरगांव क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित डांगुर के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

 

गठित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना डोंगरगांव की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की पहचान की गई। तत्पश्चात सघन तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नीतू उर्फ छुट्टन उर्फ मंजू रजक पिता बिहारी रजक उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर से आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात कीमत लगभग 30,000 करीब के नगद राशि 1,900 एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड। उक्त आरोपी को विरूद्ध धारा 331(4), 305 (डी) बीएनएस के तहत अपराध पंजीवद्ध। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी डोंगरगांव उनि. प्रकाश पाठक, उनि बबीता पहाड़े, प्र आर प्रकाश द्विवेदी, सउनि शिशुपाल चौधरी आरक्षक रंजीत राजपूत, आरक्षक सोबरन ठाकुर, आरक्षक सोनू सतारे की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button