भोपाल में ‘यश भारत’ का परचम: निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
BHOPAL

भोपाल: राजधानी भोपाल में हाल ही में लॉन्च हुए ‘यश भारत’ न्यूज़ चैनल ने अपनी कार्यशैली को लेकर एक अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने एक सुर में ‘यश भारत’ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। इन तीनों जन प्रतिनिधियों ने कहा है कि राजा भोज की नगरी में ‘यश भारत’ पत्रकारिता को एक अलग मुकाम देगा और निष्पक्ष पत्रकारिता करेगा।
‘यश भारत’ करेगा निष्पक्ष पत्रकारिता: जन प्रतिनिधियों का भरोसा
राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने ‘यश भारत’ के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि “निष्पक्ष पत्रकारिता ही विश्वसनीयता की पहचान होती है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जब पत्रकारिता निष्पक्ष होती है, तभी वह लंबे समय तक जनता के दिलों-दिमाग में विश्वास कायम कर पाती है। गौर ने उम्मीद जताई कि चैनल पूरी निष्पक्षता और विश्वसनीयता के साथ खबरें जनता तक पहुंचाएगा।
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने ‘यश भारत’ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर के बाद अब राजा भोज की नगरी भोपाल से ‘यश भारत’ की पत्रकारिता यात्रा का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘यश भारत’ न्यूज़ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएगा और सकारात्मक घटनाओं को प्रमुखता से दिखाएगा। शर्मा ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में ‘यश भारत’ जल्द ही अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने ‘यश भारत’ के संस्थापक आशीष शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें भोपाल संस्करण की प्रति भेंट करते हुए नए कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई दी। उन्होंने भी ‘यश भारत’ के उज्जवल भविष्य की कामना की।







