भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अलर्ट जारी

Heavy storm and rain in Bhopal turned the weather pleasant, alert issued

भोपाल में तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अलर्ट जारी

यश भारत भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और आंधी के साथ झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। शहर में दिनभर बादलों का डेरा रहा और करीब 6:30 के बाद राजधानी में हवा और आंधी के साथ बारिश जारी । मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था भोपाल सहित आसपास के जिलों में काले घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहेगी । हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई थी । अगले 48 घंटों के लिए भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के चलते शहर का तापमान गिरा है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ स्थानों पर हम जीवन व्यस्त हुआ है मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रह सकता है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

किसी भी प्रकार आंधी और तेज हवा के दौरान ट्रेवलिंग करने घर से बाहर निकालने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button