शहडोल l सोहागपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के बाद कोहराम मच गया l दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोटमा चौक के पास पुलिया के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टक्कर मारने के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान भूरा उर्फ सुखसेन बैगा (25), पिता महेश बैगा, निवासी चाका थाना पाली, और प्रेम बैगा (25), पिता बाबूलाल बैगा, निवासी गोरतरा थाना सोहागपुर के रूप में की है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक कोटमा चौक से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।
Back to top button