मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : बाइक में सवार दो युवकों की मौत , 30 फीट नीचे खदान में गिरी बाइक 

रीवा। एमपी-यूपी बॉर्डर के जनेह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल है। दोनों मृतक यूपी के प्रयागराज जिले के हैं।

 

बताया गया है कि टर्निंग में बाइक के अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ है। बाइक संहित तीनों सवार लगभग 30 फीट नीचे खदान में चले गए थे। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना खोभरा खुर्द के समीप टर्निंग में हुई है। बाइक सहित तीनों युवक सड़क से काफी नीचे चले गए, जिसमें से दो युवकों को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में गजेंद्र कुमार, आदिवासी पिता रामबाबू 25 वर्ष निवासी लोहाढ़ थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज एवं जय आदिवासी पिता रामचंद्र 19 वर्ष निवासी कौंधियारा जिला प्रयागराज शामिल हैं। जबकि घायल युवक का नाम सुधाकर आदिवासी निवासी कौंधियारा है, जिसका इलाज चल रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि ये तीनों पटहट गांव आए थे, जहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई है। पटहट गांव में मृतक गजेंद्र की ससुराल और जय की ननिहाल है। मृतकों का पोस्टमार्टम आज रविवार को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button