इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाई ने की भाई की हत्या : चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, फ्रूट का ठेला लगाने की बात पर झगड़ा हुआ

कोटा के विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में फ्रूट का ठेला लगाने की बात को लेकर चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मृतक सुफेल श्रीपुरा का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार महावीर नगर निवासी आरोपी रशीद व श्रीपुरा निवासी मृतक सुफेल आपस मे चाचा ताऊ के लड़के हैं। दोनों 3-3 फ्रूट का ठेले लगते है। ठेला लगाने की बात को लेकर सुफेल का अपनी मौसी के लड़के रशीद से 2-3 दिन पहले झगड़ा हुआ था।CI देवेश भारद्वाज ने बताया कि रशीद ने ताऊ मटरू व उसके लड़के सुफेल शानू ,जावेद से धारदार हथियार से मारपीट की। हमले में सुफेल की मौत हो गई। आरोपी की तलाश जारी है। फ्रूट का ठेला लगाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button