जबलपुरमध्य प्रदेश
ब्रिटिश प्रधानमंत्री का भारत दौरा : बोले- मैं खुद को सचिन-अमिताभ जैसा महसूस कर रहा हूं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन जॉनसन नई दिल्ली पहुंचे। यहां PM नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। भारत में मिले इस्तकबाल से खुश जॉनसन भी अपनी खुशी को छिपा नहीं पाए। कहा- मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे में सचिन तेंदुलकर या अमिताभ बच्चन हूं। मैं इस ग्रैंड वेलकम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं।
जॉनसन गुरुवार को मोदी के गृह राज्य गुजरात में थे। यहां उन्होंने साबरमती आश्रम भी देखा था। इस दौरान जॉनसन चरखा चलाते भी नजर आए।







