कटनी

बुजुर्ग महिलाओं ने सिंधी व्यंजन बनाकर जीता दिल, महिला मंडल ने चालीसा महोत्सव पर किया आयोजन

कटनी। कटनी शहर में पहली बार सिंधी व्यंजनों को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने अपने हाथों का जादू बिखेरते हुए एक से बढ़कर एक डिश बनाकर सभी का दिल जीत लिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चालीसा महोत्सव के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चालीसा महोत्सव के पावन अवसर पर महिला मंडल के तत्वावधान में विगत 18 अगस्त मंगलवार को झूलेलाल मन्दिर गुरुनानक वार्ड कटनी में 70 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए सिंधी डिश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा बनाये गए व्यंजनों की अतिथियों एवं अन्य सामाजिक बंधुओं ने जमकर तारीफ की। अतिथियों ने कहा कि सिंधी व्यंजनों की बात ही कुछ अलग है और महिलाओं द्वारा बनाये गए व्यंजनों की जितनी तारीफ की जाए कम है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button