बच्ची के जन्म की खुशी के बदले मां को मिली मौत : पुलिस जांच जारी… पढ़े पूरी खबर

रीवा। मऊगंज जिले में प्रसूता के साथ ससुराल में मारपीट किए जाने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
मृतका का पोस्टमार्टम संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में कराया गया।मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुईरिहा निवासी आरती कोरी पति अर्जुन 26 वर्ष की मौत पर मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बताया गया है कि महिला ने रविवार को हनुमना अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन बच्ची के जन्म की खुशी के बदले उसे ससुराल में प्रताडना मिली।
आरोप है कि अस्पताल से घर जाने के बाद उसे चिमटे से पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






