- सिवनी यश भारत:-सिवनी स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन स्टैंड पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए प्रधान आरक्षक के विवाद के मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 150 अरुण कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दअरसल बीते दिवस रेलवे स्टेशन पर प्रधान आरक्षक सिविल ड्रेस में था और वाहन खड़ा कर रहा था। वहां मौजूद वाहन स्टैंड के कर्मचारी ने उनसे वाहन खड़ा करने के बदले 10 रुपये की राशि मांगी, जिसके बाद प्रधान आरक्षक उग्र हो गए और अपशद कहने लगे। जिसका वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सामने आया है, जिसपर एसपी ने संज्ञान लेकर निलंबन की कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिषर में वाहन स्टैंड पर वाहन खड़ा करने के ऐवज में पैसे मांगने को लेकर वाहन स्टैंड कर्मचारियों से प्रधान आरक्षक अरुण कुमार दुबे का वाद-विवाद हुआ। इस दौरान गाली-गलौज और अनुशासनहीन व्यवहार किए जाने तथा घटना का वीडियो सामने आने पर वायरल वीडियो की पुष्टि हुई। इसे प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार एवं अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक अरुण कुमार दुबे पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में संबद्ध रहेंगे तथा नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे। मामले की प्रारंभिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखाओं को आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
Back to top button