पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किये जायेगें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर – श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी

जबलपुर। केन्ट विधानसभा के अन्तर्गत रानी अबंती बाई वार्ड क्र-67 में विधायक श्री अशोक रोहाणी जी के जन्मदिन पर विशाल स्वास्थ्य शिविर पार्षद सेवा केन्द्र एकता मार्केट में आयोजित हुआ, जिसमें शेल्बी हास्पिटल, देवजी नेत्रालय, आर्योवेदिक एव होम्योपैथिक डॉक्टरों द्वारा लोगों का जॉच की गई। इस शिविर में आँखों, हड्डियों, फेफड़ों, दातों, हार्ट आदि जॉच की गई जिसमें सेकड़ों की संख्या में लोगो ने शिविर का लाभ प्राप्त किया। निगमाध्यक्ष श्री रिंकू विज, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संकड़ों के तादाद में मातृशक्ति के साथ में विधायक जी ने केक काटकर एवं भंडारा कर जन्मदिन मनाया गया। विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बताया की इस प्रकार के शिविर पूरी विधानसभा में लगाये जायेगें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा है कि उनके पिता स्व. ईश्वरदास रोहाणी द्वारा की गयी जनसेवा की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए उनके द्वारा भी पीढ़ित मानवता की सेवा के लिए तत्परता से अनेक प्रयास किये जाते हैं। क्योंकि दादा स्व. ईश्वरदास रोहाणी नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्ट विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे उनकी हर संभव मदद् करने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष श्री रिंकू विज, श्रीमति विभा उपाध्याय, श्री अमर सिंह महोबिया, श्री सोनू वचबानी, श्री धीरज दिक्षित, श्री संतोष वैरागी, श्री महेश पासी, श्री आशीष झारिया, श्री मथुरा रजक, श्री श्रवण यादव एवं सभी भाजपा कार्यकता उपस्थित रहे।







