मध्य प्रदेशराज्य

नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा : ट्रक चालक सहित सहयोगी की दर्दनाक मौत…. क्षेत्र में हड़कंप 

रीवा । नेशनल हाइवे में सड़क हादसे में ट्रक चालक सहित उसके सहयोगी की मौत हो गई। मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आंबी गांव के समीप यह हादसा सुबह 4.30 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक से एक दूसरा ट्रक जाकर टकरा गया। इस हादसे में ट्रक क्रमांक- यूपी 62 एटी 8696 के चालक राजेंद्र प्रसाद यादव पिता स्व. माताशरन 55 वर्ष निवासी

 

शेरवां थाना सिकरारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बगल में बैठे सुरेश कुमार यादव पिता राजमणि 42 वर्ष निवासी वनगांव थाना बदलापुर जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश को एसजीएमएच पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक- यूपी 70 जेटी 1802 लापरवाही पूर्व खड़ा था, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। इस ट्रक के चालक के विरुद्ध अपराध कायम किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button