मध्य प्रदेशराज्य
नीमन तिराहे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत : दो घायल… क्षेत्र में हड़कंप

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल दमोह जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







