नावागत कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों की लगाई क्लास : औचक निरीक्षण में खुल गई पोल, समय पर न पहुंचना पड़ गया भारी

रीवा । नावागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की नवीन पदस्थापना के बाद से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था टाइट होती दिखाई दे रही है. कलेक्टर ने जिस दिन से पदभार ग्रहण किया, उसी दिन से वे फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. ताजा मामला बुधवार का है. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तय समय पर ठीक सुबह 10 कार्यालय पहुंचे, मगर कई अधिकारी-कर्मचारियों को अनुपस्थित पाकर वह सीधा एक्शन मोड पर आ गए और कुछ देर बाद जैसे ही अधिकारी कर्मचारी कार्यालत पहुंचे, तो सभी को कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर ही खड़ा कर दिया. सभी को लाइन से खड़ा कर कलेक्टर ने पहले तो क्लास लगाई फिर जमकर फटकार लगाते हुए समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी.
बुधवार की सुबह कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय और इसके बाद 10:15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था. कलेक्टर ने कार्यालय में देर से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को गेट के बाहर ही खड़े करके रखा. इसके बाद समझाइश और चेतावनी दी. कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को कर्मचारियों की ई-एटेंडेंस की व्यवस्था करने व देर से आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि आगे से देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों का वेतन कटेगा और सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने देर से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और गेट के बाहर ही उन्होंने सभी को सख्त हिदायत भी दी. उन्होंने यह भी कहा कि अपने घर से 9:30 बजे निकलिए और आधे घंटे में कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचिए. यह पहली बार है आप लोगों को माफ कर रहा हूं नहीं तो एक-एक दिन का वेतन काटता. अपर कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा की इन सभी के आधे आधे दिन के अवकाश के आवेदन लिए जाएl
वहीं कलेक्टर के इस कार्रवाई से जिले भर के शासकीय कार्यालयों मे अधकारियों के बीच हरकंप मचा हुआ है।







