नशा तस्कर गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार : सबूत की कड़ियां जोड़कर गैंग की तलाश कर रही पुलिस

नरसिंहपुर , यशभारत । नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल क्ला जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर, मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ढाका ग्राउंड के पास नहर वाली कच्चे रास्ता पर दो व्यक्तियो को गिरफ्त में लेकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।
थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
• आरोपी 1 – पवन गोस्वामी पिता विजय गोस्वामी, उम्र 27 वर्ष, निवासी धनारे कालोनी, थाना कोतवाली नरसिंहपुर।
• जप्त मादक पदार्थ : 5.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 55 हजार अनुमानित)
• आरोपी 2 – अभय ठाकुर पिता राम मनोहर ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मधरघा, थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर ।
• जप्त मादक पदार्थ : 5.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 55 हजार अनुमानित)







