मध्य प्रदेशराज्य

नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो युवकों की मौत : ग्रामीणों ने तीसरे युवक को रेस्क्यू कर बचाया, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा। जिले के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा स्थित गौरा टमस नदी में नहाने आएं एक ही परिवार के दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गया है।

 

बताया गया कि चीख पुकार सुन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद दोनों सीमाओं की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश सीमा के नारीबारी चौकी, शंकरगढ़ थाना भारत नगर के रूप में हुआ है। जिसमें कुणाल मिश्रा पिता प्रशांत मिश्रा 19 वर्ष, विशेष मिश्रा पिता विवेक मिश्रा 18 वर्ष है।

 

उक्त घटना दोनों एमपी- यूपी सीमा के बीच में घटित हुआ है। जहां कुछ घंटे के लिए इस बात को लेकर कार्यवाही मंथन चला कि उक्त घटना उत्तर प्रदेश शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है अथवा मध्यप्रदेश चाकघाट थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुआ है। मंथन के बाद शंकरगढ़ पुलिस को यह मामला सौंप दिया गया है। जिसके द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई है।

गहराई में जाने से हुई मौत

बता दें कि जिस जगह पर यह घटना घटित हुआ पूर्व में वहां ब्लास्टिंग कर पत्थरों को निकालने का कार्य हुआ करता था। जिसकी वजह से वहां कई हिस्सों में काफी गहराई है। वहीं कुछ हिस्सों में पानी का स्तर इतना कम है कि स्थानीय जानकर पैदल ही नदी पार कर सकें। इसके साथ ही घटना स्तर पर अभिज्ञ लोगों के लिये कुछ खास एक्टिविटी नहीं रहती है। फिलहाल परिवार के दो युवकों के मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के महिला-पुरुष और युवकों को मिलकर आधा दर्जन के करीब लोग घर से करीब 3 किलोमीटर दूर नहाने के लिये पहुंचे थे। जहां एक युवक के डूबने की जानकारी होने पर दूसरा युवक बचाने के लिए आगे पहुंचा। इसी प्रकार परिवार के अन्य लोग भी बचाने के लिए आगे पहुंचे लेकिन तब तक घटना स्थल से 200 मीटर दूर स्थानीय लोग चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़े और बचाव का कार्य शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button