देशमध्य प्रदेश

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल  

 

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट स्ङ्खक्र146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने और आग लगने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई। विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को टेकऑफ के दौरान रोकना पड़ा और रनवे खाली कराया गया। इस दौरान छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब विमान के इंजनों में से एक काम करना बंद कर गया और टेकऑफ रोल के दौरान उसमें आग लग गई। क्रू ने तुरंत विमान को रोककर आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

इमरजेंसी घोषित की गई

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, आज सुबह तड़के, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट रुङ्ग 147 (ष्ठश्वरुर्-ंक्र॥) के संबंध में पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।

कुल 232 यात्री सवार थे

स्ङ्खढ्ढस्स् एयर ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि फ्लाइट रुङ्ग147 (्रद्बह्म्ड्ढह्वह्य ्र330, रजिस्ट्रेशन ॥क्च-छ्व॥्य) दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी, जिसमें कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।

बयान के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद भारतीय समयानुसार रात 1:00 बजे के बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। क्रू ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया और स्थिति का जायजा लेने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को खाली कराने का निर्णय लिया।

सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन यात्रियों ने स्लाइड का इस्तेमाल नहीं किया, उनके लिए सीढिय़ों की व्यवस्था की गई। फिलहाल छह यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। स्ङ्खढ्ढस्स् ने इस घटना की जांच के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button