दतिया से भोपाल-खजुराहो के लिए सीधी फ्लाइट: 31 मई को PM Modi देंगे सौगात, प्रीमियम ट्रेन से भी कम होगा किराया, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यश भारत भोपाल। मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हवाई यात्री कम पैसे में सफर सकेंगे। इसका किराया प्रीमियम ट्रेन से भी कम होगा। आइए जानते है
फ्लाइट का किराया और शेड्यूल..
दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए जल्द ही सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। भोपाल से दतिया हवाई सफर के लिए सिर्फ एक हजार रुपये चुकाने होंगे। यह फ्लाइन सप्ताह में चार दिन मिलेगी। भोपाल से दोपहर 1 बजे दतिया के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 02.10 बजे दतिया पहुंचेगी। फिर दतिया से खजुराहो के लिए दोपहर 02:35 पर उड़ान भरेगी। दोपहर 03.15 बजे खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से 03.40 बजे उड़ान भर कर शाम 4.20 बजे दतिया पहुंचेगी। इसके बाद दतिया से शाम 05.55 बजे भोपाल पहुंचेगी।
31 मई को भोपाल आएंगे पीएम मोदी, ग्रैंड वेलकम की तैयारी
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर 31 मई को महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम बड़ा कार्यक्रम होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।भोपाल आगमन पर प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम होगा।







